
भिलाई. श्रमिक बस्ती में दुर्गोत्सव समिति द्वारा विगत 35 वर्षों से दुर्गोत्सव मनाया जा रहा है। इस वर्ष नवरात्रि में दुर्गोत्सव नहीं मनाने की स्थिती मे थी जिसका प्रमुख कारण प्रशासन की अनदेखी है 10 महीने पुर्व दुर्गा मंच को नगर निगम के द्वारा पुनः निर्माण के लिए ढहा तोड दीया गया और अब नवरात्रि पुजा को तीन दिन शेष है अभी तक दुर्गा मंच का निर्माण कार्य पु्र्ण नहीं हुआ है समिति के सदस्यों एवं मौहल्लै वासियों का कहना है मंच निर्माण कार्य का जायजा लेने न कभी विधायक आये ना कभी महापौर आये और ना ही नगर निगम का कोई अधीकारी आया,
पार्षद जोहन सिन्हा ने भी सुस्ती दीखाई है
अंततः श्रमिक बस्ती वासियों एवं समिति के सदस्यों ने कर्ज करके अस्थायी पंडाल निर्माण कर दुर्गा पूजा मनाने का निर्णय लिया है पंडाल निर्माण का कार्य शुरू हो गया है जिसमें बस्ती वासी दिन रात मेहनत कर रहें हैं ताकि पंडाल निर्माण कार्य समय पर पुर्ण हो जाये।
मोहल्ले वासियों एवं समिति के सदस्यों का कहना है की प्रशासन की अनदेखी से हमारी आस्था को ठेस पहुंचीं है फिर भी हम नवरात्रि का पर्व हमारी बस्ती मे धुमधाम से मनायेंगे।
अध्यक्ष विपुल कढेल, उपाध्यक्ष प्रकाश विश्वकर्मा, सचिव बिन्नु यादव, कोषाध्यक्ष अतुल काम्ले ने बताया कि शारदीय नवरात्र का महापर्व 29 सितंबर से 9 अक्टूबर तक मनाया जायेगा। 29 सितम्बर को दुर्गा माता की प्रतिमा विराजित की जावेगी मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से पूजा पाठ किया जावेगा। 8 अक्टूबर को रामलीला एवं रावण दहन (दशहरे) का कार्यक्रम है
तैयारी जोर-शोर से किया जा रहा है जिसमें समिति के सदस्यों एवं समस्त मोहल्ले वासियों का श्रमदान एवं योगदान शामिल हैं

