दुर्ग.जनप्रतिनिधियों, नागरिकगणों सहित आम जनता, छात्रावास के बच्चों ने उत्साहपूर्वक सुना। दुर्ग जिले में आज लोकवाणी कार्यक्रम को सुनने के लिए नगरीय निकायों, जनपद पंचायतांे, ग्राम पंचायतों सहित छात्रावासों में उत्साह देखने को मिला। सभी ने लोकवाणी कार्यक्रम को दिलचस्पी के साथ सुना। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा रेडियो के माध्यम से प्रसारित लोकवाणी कार्यक्रम को सुनने के लिए नगर निगम दुर्ग में व्यापक व्यवस्था की गई थी। जहाँ दुर्ग शहर विधायक श्री अरुण वोरा सहित नगर निगम दुर्ग के पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित हुए।
जनपद पंचायत मुख्यालय पाटन धमधा दुर्ग सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों में लोकवाणी कार्यक्रम का आयोजन किया किया। नगरीय निकाय जेवरा सिरसा सहित अन्य निकायों में लोकवाणी कार्यक्रम को लोगों ने ध्यानपूर्वक सुना। ग्राम कोटनी निवासी श्री सरजू साहू ने लोकवाणी कार्यक्रम को सुनकर कहा कि आमजनता और सरकार के बीच एक माध्यम होनी चाहिए। जिससे एक दूसरे से संवाद हो। अभी खेती-किसानी का काम चल रहा है और अनेक त्यौहार भी है। जिसमे पोरा, हरेली त्यौहार मुख्य त्यौहार है। मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगांे की भावना का सही कदर किया है। इन त्योहारों में छुट्टी मिलने से छत्तीसगढ़ के लोगांे का मान बढ़ा है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा लोकवाणी के माध्यम से दिए गए संदेश को सुनकर दुर्ग के कसारीडीह निवासी श्रीमती कंचन ठाकुर ने कहा कि लोकवाणी सुनकर अच्छा लगा। जब कोई मुख्या अपनी बोली में बात करता है, तो इसे सुनकर मन गदगद हो जाता है।

