मिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर की बॉलीवुड में अब तक की जर्नी काफी निराशाजनक रही है। मानुषी के खाते में अब तक एक भी हिट फिल्म नहीं है। हालांकि, उन्हें काम लगातार मिल रहा है। इन दिनों मानुषी छिल्लर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो नेशनल अवॉर्ड विनर एक्टर विक्रांत मैसी के साथ शूटिंग करती नजर आ रही हैं। हालांकि, अब तक प्रोजेक्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इसलिए अभी ये कंफर्म नहीं है कि ये किसी फिल्म की शूटिंग या कोई एड या कुछ और है।
शूटिंग से वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो नैनीताल का बताया जा रहा है। सेट से वायरल हो रहे वीडियो में मानुषी और विक्रांत एक स्कूटर की सवारी करते नजर आ रहे हैं। मानुषी स्कूटर चला रही हैं, जबकि विक्रांत पीछे बैठे नजर आ रहे हैं। पीले रंग के स्कूटर पर मानुषी सफेद रंग के टॉप और नीले और सफेद रंग के फ्लोरल लॉन्ग स्कर्ट में नजर आ रही हैं। जबकि विक्रांत पिंक जैकेट और ब्लू जींस में दिख रहे हैं। पीछे बैठे विक्रांत हरे रंग का हेलमेट भी लगाए हुए हैं। वीडियो में बंदूकें रखी भी नजर आ रही हैं। सेट से सामने आ



